- Uruguay’s Senate passed a landmark law on 15 October 2025 decriminalising euthanasia, making it the first Latin American country to legalise it through legislation.
- 15 अक्टूबर 2025 को उरुग्वे की सीनेट ने इच्छामृत्यु को अपराध की श्रेणी से हटाने वाला ऐतिहासिक कानून पारित किया, जिससे वह विधायी रूप से इसे वैध करने वाला पहला लैटिन अमेरिकी देश बन गया।
- The law allows terminally ill patients suffering from incurable diseases to request medical assistance to end their lives under strict conditions.
- यह कानून असाध्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को सख्त शर्तों के तहत चिकित्सकीय सहायता से अपनी जीवन लीला समाप्त करने की अनुमति देता है।
- Euthanasia must be carried out only by healthcare professionals, while assisted suicide remains illegal in Uruguay.
- इच्छामृत्यु केवल स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा ही की जा सकती है, जबकि आत्म-सहायता मृत्यु (Assisted Suicide) उरुग्वे में अभी भी अवैध है।
- The legislation reflects Uruguay’s progressive outlook, following earlier reforms on abortion, same-sex marriage, and recreational marijuana.
- यह कानून उरुग्वे के प्रगतिशील दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिसने इससे पहले गर्भपात, समान-लैंगिक विवाह और मनोरंजक गांजा उपयोग को भी वैध किया था।
- Uruguay’s move sets a legal precedent in Catholic-majority Latin America, balancing patient autonomy with ethical safeguards.
- उरुग्वे का यह कदम कैथोलिक बहुल लैटिन अमेरिका में एक कानूनी उदाहरण स्थापित करता है, जो रोगी की स्वायत्तता और नैतिक सुरक्षा के बीच संतुलन बनाता है।
