- The Philippines launched Southeast Asia’s first Coral Larvae Cryobank in 2025.
- फिलीपींस ने 2025 में दक्षिण-पूर्व एशिया का पहला कोरल लार्वा क्रायोबैंक शुरू किया।
- Objective – To preserve coral larvae and genetic diversity for reef protection.
- उद्देश्य – कोरल लार्वा और आनुवंशिक विविधता को संरक्षित कर रीफ पारिस्थितिकी की रक्षा करना।
- This initiative is a collaboration among the Philippines, Taiwan, Indonesia, Malaysia, and Thailand.
- यह पहल फिलीपींस, ताइवान, इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड के बीच सहयोग से शुरू की गई है।
- Cryopreservation via vitrification is used, storing larvae at –196°C with liquid nitrogen.
- विट्रिफिकेशन तकनीक के ज़रिए लिक्विड नाइट्रोजन में –196°C पर कोरल लार्वा संरक्षित किए जाते हैं।
- Cryoprotectants like glycerol, ethylene glycol, and DMSO protect coral cells during freezing.
- ग्लिसरॉल, एथिलीन ग्लाइकॉल और DMSO जैसे क्रायोप्रोटेक्टेंट्स कोरल कोशिकाओं को ठंड से बचाते हैं।
- The Coral Triangle, known as the “Amazon of the Seas,” benefits most from this project.
- “समुद्रों का अमेज़न” कहलाने वाला कोरल ट्राएंगल इस परियोजना से सबसे अधिक लाभान्वित होगा।
- It spans 6 million sq km and includes 75% of global coral species.
- यह 60 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला है और विश्व की 75% कोरल प्रजातियाँ यहीं पाई जाती हैं।
- Coral reefs support 25% of marine life, acting as breeding and shelter zones.
- कोरल रीफ समुद्री जीवन के 25% हिस्से को सहारा देते हैं और प्रजनन व आवास स्थल के रूप में कार्य करते हैं।
- Between 2009–2018, the world lost 14% of its corals due to climate change and pollution.
- 2009 से 2018 के बीच जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण के कारण विश्व के 14% कोरल नष्ट हो गए।
- The cryobank aims to restore coral reefs and ensure long-term marine biodiversity.
- यह क्रायोबैंक कोरल रीफ को पुनर्जीवित करने और समुद्री जैव विविधता को दीर्घकाल तक सुरक्षित रखने का लक्ष्य रखता है।
