- The Eighth Session of the International Solar Alliance (ISA) Assembly was held in New Delhi.
- अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) असेंबली का आठवाँ सत्र नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
- The Assembly was held from 27-30 October 2025 with representatives from over 120 countries participating.
- यह सम्मेलन 27-30 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की गई जिसमें 120 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
- ISA member nations collectively contribute to nearly 40 per cent of global solar energy capacity.
- ISA सदस्य राष्ट्र सामूहिक रूप से वैश्विक सौर ऊर्जा क्षमता का लगभग 40 प्रतिशत योगदान करते हैं।
- The session reaffirmed India’s commitment to sharing its solar models under schemes like PM Kusum and PM Surya Ghar.
- इस सत्र ने पीएम कुसुम और पीएम सूर्य घर जैसी योजनाओं के तहत भारत के सौर मॉडल को साझा करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
- Around 21 lakh PM Surya Ghar installations have been completed in India.
- भारत में लगभग 21 लाख पीएम सूर्य घर इंस्टॉलेशन पूरे हो चुके हैं।
- Many PM Surya Ghar beneficiaries are achieving zero electricity bills and generating income by selling surplus power.
- कई पीएम सूर्य घर लाभार्थी शून्य बिजली बिल प्राप्त कर रहे हैं और अधिशेष बिजली बेचकर आय अर्जित कर रहे हैं।
- The ISA headquarters is hosted by India in Gurugram, Haryana.
- ISA मुख्यालय भारत के गुरुग्राम, हरियाणा में स्थित है।
