Limited-time offerGet up to 75% OFFGrab the offer

सीडीएस 2 आंसर की 2026 (Cds 2 answer key 2026 in hindi)- पीडीएफ लिंक, पिछले वर्षों के उत्तर कुंंजी

Summary सीडीएस 2 आंसर की 2026 – संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सीडीएस 2 परीक्षा 2026 की आधिकारिक आंसर की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपनी आधिकारिक वेबसाइट u

Check your eligibility now
सीडीएस 2 आंसर की 2026 (Cds 2 answer key 2026 in hindi)- पीडीएफ लिंक, पिछले वर्षों के उत्तर कुंंजी

Summary

सीडीएस 2 आंसर की 2026 – संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सीडीएस 2 परीक्षा 2026 की आधिकारिक आंसर की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार सीडीएस 2 आंसर की पीडीएफ (CDS 2 Answer Key 2026 PDF) डाउनलोड करके अपने प्रश्नों के उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अनुमानित स्कोर की गणना कर सकते हैं।

परीक्षा के तुरंत बाद कई प्रमुख कोचिंग संस्थानों द्वारा सीडीएस 2 अनऑफिशियल आंसर की 2026 (CDS 2 Unofficial Answer Key 2026 in hindi) भी जारी की जाती है। सीडीएस 2 आंसर की 2026 (CDS 2 answer key 2026 in hindi) परीक्षा के प्रत्येक पेपर (ए, बी, सी और डी) के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

सीडीएस 2 2026 आंसर की (Cds 2 answer key 2026) की सहायता से उम्मीदवार परीक्षा में प्राप्त संभावित अंकों का अनुमान लगाने के साथ अपनी तैयारी और प्रदर्शन का विश्लेषण कर सकते हैं।

आयोग द्वारा सीडीएस 2 प्रश्नपत्र 2026 (CDS 2 Question Paper 2026) परीक्षा से 1 से 2 दिन बाद जारी कर दिया जाता है। सीडीएस 2 आंसर की PDF लिंक, अंक योजना और पिछले वर्षों की सीडीएस 2 आंसर की (CDS 2 Answer Keys Previous Years) से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।

1. सीडीएस 2 आंसर की 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में सीडीएस 2 परीक्षा 2026 (CDS 2 Exam 2026) और आंसर की से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं:

कार्यक्रमतारीख
सीडीएस 2 नोटिफिकेशन20 मई 2026
सीडीएस 2 परीक्षा की तारीख13 सितंबर 2026
अनौपचारिक सीडीएस 2 आंसर की जारी होने की तारीखसूचित किया जाएगा
आधिकारिक सीडीएस 2 आंसर की 2026 (Official CDS 2 Answer Key 2026) जारी होने की तारीखसूचित किया जाएगा

2. सीडीएस 2 आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार सीडीएस 2 आंसर की PDF डाउनलोड (Download CDS 2 Answer Key PDF) करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Examinations सेक्शन में जाएं।
  • यहां आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • सूची में CDS 2 Answer Key 2026 खोजें और संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • सीडीएस 2 आंसर की की PDF फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • आंसर की डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रखें।

3. सीडीएस 2 पिछले वर्षों के आंसर की पीडीएफ लिंक (CDS 2 Previous Years’ Answer Key PDF Link)

सीडीएस आयोजन वर्षपेपरपीडीएफ लिंक
2025अंग्रेज़ी (English)पेपर ए, बी, सी, डी आंसर की पीडीएफ
प्रारंभिक गणित (Elementary Mathematics) पेपर ए, बी, सी, डी आंसर की पीडीएफ
सामान्य ज्ञान (General Knowledge)पेपर ए, बी, सी, डी आंसर की पीडीएफ

4. सीडीएस 2 आंसर की 2026 से अंकों की गणना कैसे करें?

उम्मीदवार सीडीएस 2 2026 आंसर की (CDS 2 answer key 2026) की मदद से परीक्षा में अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। सीडीएस परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाता है। बिना उत्तर दिए गए प्रश्न के लिए कोई अंक नहीं मिलता और न ही अंक काटे जाते हैं। सीडीएस 2 अंक गणना का फॉर्मूला (CDS 2 Marks Calculation Formula)

कुल अंक = (सही उत्तर × 1) − (गलत उत्तर × 1/3)

मान लीजिए, किसी उम्मीदवार ने कुल 100 प्रश्नों में से 70 प्रश्न सही और 20 प्रश्न गलत किए हैं, जबकि 10 प्रश्न छोड़े हैं।

  • सही उत्तर = 70 × 1 = 70 अंक
  • गलत उत्तर = 20 × 1/3 = 6.67 अंक की कटौती
  • उत्तर नहीं दिए गए प्रश्न = 0 अंक

अनुमानित स्कोर = 70 − 6.67 = 63.33 अंक

5. सीडीएस 2 प्रश्न पत्र 2026

यूपीएससी (UPSC) द्वारा सीडीएस 2 प्रश्न पत्र 2026 परीक्षा के बाद जारी किया जाएगा।

उम्मीदवार प्रश्न पत्र PDF डाउनलोड करके पूछे गए प्रश्नों और परीक्षा के कठिनाई स्तर की जांच कर सकेंगे। प्रश्न पत्र की मदद से अभ्यर्थी अपनी तैयारी और प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं।

पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी बेहतर तैयारी में उपयोगी हैं।

Share this article