Limited-time offerGet up to 75% OFFGrab the offer

एनडीए 2 कटऑफ 2026 (NDA 2 Cut Off 2026) – संभावित कटऑफ, पासिंग मार्क्स, पिछले वर्षों के कटऑफ देखें।

Summary एनडीए 2 कटऑफ 2026 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा एनडीए 2 कटऑफ 2026 (NDA 2 Cut Off 2026) एनडीए 2 परीक्षा 2026 के अंतिम परिणाम जारी होने के साथ जारी कि

Check your eligibility now
एनडीए 2 कटऑफ 2026 (NDA 2 Cut Off 2026) – संभावित कटऑफ, पासिंग मार्क्स, पिछले वर्षों के कटऑफ देखें।

Summary

एनडीए 2 कटऑफ 2026 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा एनडीए 2 कटऑफ 2026 (NDA 2 Cut Off 2026) एनडीए 2 परीक्षा 2026 के अंतिम परिणाम जारी होने के साथ जारी किया जाता है। एनडीए 2 कटऑफ जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।

हालांकि परीक्षा के तुरंत बाद कई प्रमुख कोचिंग संस्थानों द्वारा भी एनडीए 2 अनऑफिशियल संभावित कटऑफ 2026 (CDS 2 Unofficial Answer Key 2026 in hindi) जारी की जाती है। कटऑफ वह न्यूनतम अंक होता है, जिसे प्राप्त कर उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र होते हैं। 

यूपीएससी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, एनडीए परीक्षा में लिखित परीक्षा के प्रत्येक विषय में न्यूनतम 25% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अंतिम कटऑफ परीक्षा की कठिनाई, रिक्तियों और परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों की संख्या पर निर्भर करती है।

एनडीए 2 कटऑफ 2026 (NDA 2 Cut Off 2026) का अनुमान लगाने के लिए उम्मीदवार पिछले वर्षों के कटऑफ ट्रेंड देख सकते हैं।

एनडीए (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) 2 कटऑफ 2026 लिंक, संभावित कटऑफ और पिछले वर्षों के कटऑफ से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़ें।

1. NDA कटऑफ 2026 – संभावित कटऑफ और न्यूनतम अर्हता अंक (NDA Cut off 2026 – Expected Cut-off and Qualifying Marks)

श्रेणीएनडीए 2026 संभावित कटऑफ/पासिंग मार्क्स
एनडीए (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) लिखित परीक्षा की संभावित कटऑफ330 अंक / 900 अंक
अंतिम एनडीए संभावित कटऑफ660 अंक / 1800 अंक
लिखित परीक्षा में पासिंग मार्क्स355 अंक / 900 अंक (प्रत्येक विषय में कम से कम 25% अंक)
मेरिट क्रम में अंतिम उम्मीदवार के अंक719 अंक / 1800 अंक

2. एनडीए 2 2026 कटऑफ कैसे चेक करें?

एनडीए 2 कटऑफ 2026 (nda 2 cutoff 2026) जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। एनडीए कटऑफ देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों देखें।

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Examinations सेक्शन में जाएं।
  • NDA & NA (II) Examination 2026 Cut Off से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • कटऑफ पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • पीडीएफ में अपनी श्रेणी और कटऑफ अंक देखें।
  • कटऑफ पीडीएफ डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

3. एनडीए 2 पिछले वर्षों के कटऑफ

पिछले वर्षों के एनडीए 2 कटऑफ (Previous years’ NDA 2 cut-offs) से उम्मीदवारों को परीक्षा में आवश्यक अंकों का अनुमान लगाने में मदद मिलती है। नीचे वर्षवार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी 2 के लिखित और अंतिम कटऑफ दिए गए हैं, जिससे उम्मीदवार कटऑफ ट्रेंड समझ सकते हैं।
एनडीए 2 पिछले वर्षों के कटऑफ पीडीएफ लिंक (NDA 2 Previous Years’ Cut-off PDF Link)

वर्षएनडीए 2 लिखित परीक्षा कटऑफअंतिम कटऑफ
2025पुरुष: 304.90; महिला: 358.84 (प्रत्येक विषय में कम से कम 25% अंक)पुरुष: 666.01; महिला: 737.40
2024305 (प्रत्येक विषय में कम से कम 25% अंक)673 / 1800
2023292 / 900 (प्रत्येक विषय में कम से कम 20% अंक)656 / 1800
2022316 (प्रत्येक विषय में कम से कम 25% अंक)678 / 1800

पिछले वर्षों के एनडीए 2 कटऑफ 2026 (NDA 2 Cut Off 2026) को देखें तो लिखित परीक्षा में 300 से 320 के बीच में पासिंग नंबर रखा गया है। वहीं अंतिम कटऑफ 650 से 740 के बीच रहा है।

4. यूपीएससी एनडीए कटऑफ 2026 (UPSC NDA Cut off 2026)

यूपीएससी एनडीए 2 कटऑफ 2026 (UPSC NDA 2 Cut off 2026) दो चरणों में जारी की जाती है। लिखित परीक्षा कटऑफ और अंतिम कटऑफ। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी अंतिम कटऑफ को लिखित परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू के साथ जारी किया जाता है।

  • एनडीए लिखित परीक्षा कटऑफ: यह लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक होते हैं। यूपीएससी द्वारा गणित और GAT, दोनों पेपर में कम से कम 25% अंक निर्धारित किए गए हैं।
  • अंतिम एनडीए कटऑफ: यह लिखित परीक्षा और SSB इंटरव्यू में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर निर्धारित की जाने वाली कुल कटऑफ होती है। इसके आधार पर अंतिम मेरिट सूची में उम्मीदवारों की स्थिति तय की जाती है।

Share this article