Limited-time offerGet up to 75% OFFGrab the offer

एनडीए 2 प्रश्न पत्र 2026 (nda 2 question paper 2026 in hindi) – ऑफिशियल क्वेश्चन पेपर, पिछले वर्षों के पेपर, पीडीएफ लिंक

Summary एनडीए 2 प्रश्न पत्र 2026 – संघ लोक सेवा आयोग द्वारा एनडीए 2 प्रश्न पत्र 2026 परीक्षा के अगले दिन ही आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया जाएंगे। एन

Check your eligibility now
एनडीए 2 प्रश्न पत्र 2026 (nda 2 question paper 2026 in hindi) – ऑफिशियल क्वेश्चन पेपर, पिछले वर्षों के पेपर, पीडीएफ लिंक

Summary

एनडीए 2 प्रश्न पत्र 2026 – संघ लोक सेवा आयोग द्वारा एनडीए 2 प्रश्न पत्र 2026 परीक्षा के अगले दिन ही आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया जाएंगे। एनडीए 2 प्रश्न पत्र 2026 पीडीएफ फॉर्मेट में आसानी से डाउनलोड किए जा सकते हैं। कई प्रमुख कोचिंग संस्थान परीक्षा समाप्त होते ही अपने वेबसाइट पर अनौपचारिक एनडीए 2 प्रश्नपत्र सॉल्यूशन सहित जारी करते हैं। एनडीए 2 प्रश्नपत्र की मदद से अभ्यर्थी अपना अनुमानित स्कोर का पता लगा सकते हैं।

एनडीए के पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र भी तैयारी के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। अभ्यर्थी इन प्रश्नपत्रों का नियमित अभ्यास करके परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न को अच्छी तरह समझ सकते हैं और अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं। एनडीए 2 प्रश्न पत्र 2026 लिंक, पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर, डाउनलोड प्रक्रिया के लिए लेख पूरा पढ़िए।

1. एनडीए 2 प्रश्न पत्र 2026: अवलोकन

एनडीए 2 2026 परीक्षा यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। नीचे एनडीए संबंधित अवलोकन देखें।

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामयूपीएससी एनडीए (नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी परीक्षा)
आयोजन निकायसंघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी)
आधिकारिक वेबसाइटupsc.gov.in
परीक्षा मोडऑफलाइन (पेन-पेपर आधारित)
परीक्षा के चरणलिखित परीक्षा SSB इंटरव्यू
पेपरों की संख्यादो (गणित और जनरल एबिलिटी टेस्ट)
पेपर की प्रकृतिऑब्जेक्टिव NDA exam pattern 2026टाइप (MCQ)

2. एनडीए 2 प्रश्न पत्र 2026 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?

एनडीए 2 परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से पिछले वर्षों के एनडीए 2 प्रश्न पत्र पीडीएफ आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए चरणों का पालन करके एनडीए 2 प्रश्न पत्र 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. प्रश्न पत्र को डाउनलोड करके भविष्य के संदर्भ के लिए सेव कर लें।
  2. यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  3. होमपेज पर Examinations टैब में जाकर Previous Question Papers के लिंक पर क्लिक करें।
  4. पिछले वर्षों के एनडीए प्रश्न पत्र खोजें और उन पर क्लिक करें।
  5. नई स्क्रीन पर पिछले वर्ष का यूपीएससी एनडीए प्रश्न पत्र खुल जाएगा।

3. एनडीए 2 प्रश्न पत्र 2026 : पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र पीडीएफ लिंक

नीचे दी गई सारणी से अभ्यर्थी पिछले वर्षों के एनडीए 2 प्रश्न पत्र आसानी से डाउनलोड करके अपनी तैयारी को सही दिशा दे सकते हैं। साथ ही परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी इन प्रश्न पत्रों की मदद से एनडीए परीक्षा के पैटर्न, प्रश्न स्तर और समय प्रबंधन को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।

एनडीए परीक्षा वर्षविषयएनडीए 2 प्रश्नपत्र पीडीएफ लिंक
2025सामान्य योग्यता परीक्षाडाउनलोड करें
गणितडाउनलोड करें
2024सामान्य योग्यता परीक्षाडाउनलोड करें
गणितडाउनलोड करें
2023सामान्य योग्यता परीक्षाडाउनलोड करें
गणितडाउनलोड करें

4. एनडीए 2 परीक्षा पैटर्न 2026

यूपीएससी एनडीए लिखित परीक्षा का पैटर्न निर्धारित करता है। एनडीए 2 परीक्षा अधिसूचना के अनुसार, एनडीए परीक्षा में कुल दो पेपर होते हैं। पहला पेपर गणित का होता है, जिसमें 120 प्रश्न पूछे जाते हैंदूसरा पेपर जनरल एबिलिटी टेस्ट (GAT) का होता है, जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, सामान्य विज्ञान आदि विषयों से कुल 150 प्रश्न शामिल होते हैं। दोनों पेपरों के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाता है। साथ ही दोनों पेपरों में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी लागू होती है। वहीं लिखित परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को एसएसबी इंटरव्यू से गुजरना पड़ता है। एसएसबी इंटरव्यू कुल 900 अंकों का होता है।

5. एनडीए 2026 प्रश्न पत्र के फायदे

पिछले वर्षों के एनडीए प्रश्न पत्र और उसे हल करना अभ्यर्थियों की तैयारी को काफी मजबूत बनाते हैं। इनकी मदद से अभ्यर्थी परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह समझ पाते है और प्रश्नों के स्तर का अंदाजा लगा सकते हैं।

नियमित अभ्यास से समय प्रबंधन में सुधार होता है तथा परीक्षा में प्रश्नों को हल करने की सही रणनीति का अंदाजा लगा सकते हैं। साथ ही अपनी कमजोर टॉपिक पर फोकस करना भी आसान हो जाता है। कुल मिलाकर ये प्रश्न पत्र परीक्षा की तैयारी को अधिक प्रभावी बनाते हैं।

Share this article