Limited-time offerGet up to 75% OFFGrab the offer

सीडीएस 2 कटऑफ 2026 (CDS 2 Cut off 2026) – संभावित और पिछले साल के कट ऑफ मार्क्स, डाउनलोड पीडीएफ

Summary सीडीएस 2 कटऑफ 2026: लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सीडीएस 2 कटऑफ 2026 अंतिम चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की जाएगी

Check your eligibility now
सीडीएस 2 कटऑफ 2026 (CDS 2 Cut off 2026) – संभावित और पिछले साल के कट ऑफ मार्क्स, डाउनलोड पीडीएफ

Summary

सीडीएस 2 कटऑफ 2026: लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सीडीएस 2 कटऑफ 2026 अंतिम चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी वेबसाइट से सीडीएस 2 कटऑफ पीडीएफ (CDS 2 Cut off 2026 PDF) प्रारूप में डाउनलोड कर सकेंगे।

कटऑफ परीक्षा में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त किए जाने वाले न्यूनतम अंक होता है। सीडीएस कटऑफ परीक्षा का कठिनाई, उपलब्ध रिक्तियों की संख्या, परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों की संख्या और SSB इंटरव्यू में प्रदर्शन जैसे कारकों पर निर्भर करती है।

लिखित परीक्षा सीडीएस 2(CDS 2 Written Examination) चयन प्रक्रिया का पहला चरण है, जिसमें निर्धारित कटऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करना जरूरी है।

सीडीएस 2 2026 की लिखित परीक्षा में आईएमए (भारतीय सैन्य अकादमी), आईएनए (भारतीय नौसेना अकादमी) और एएफए (वायु सेना अकादमी) के उम्मीदवारों को अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और गणित के तीन पेपर देने होते हैं।

जबकि ओटीए (अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी) के उम्मीदवारों को अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान के दो पेपर देने होते हैं। प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 20% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

SSB इंटरव्यू के बाद लिखित परीक्षा और SSB के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाती है। सीडीएस 2 कटऑफ 2026 लिंक (CDS 2 Cut off 2026 Link), संभावित कटऑफ, पिछले वर्षों के कटऑफ और कटऑफ कहां देखें, इसकी जानकारी के लिए लेख पूरा पढ़िए।

1. सीडीएस 2 कटऑफ 2026 संभावित कटऑफ (CDS 2 2026 Expected Cut-off)

सीडीएस 2 परीक्षा 2026 की आधिकारिक कटऑफ जारी होने से पहले उम्मीदवार पिछले वर्षों के ट्रेंड और कुछ कोचिंग संस्थान के अनुमान के आधार पर संभावित कटऑफ का अंदाजा लगा सकते हैं। 

अकादमीसीडीएस 2 2026 संभावित कटऑफ
वायु सेना अकादमी (AFA)132–135 अंक
भारतीय सैन्य अकादमी (IMA)118–121 अंक
भारतीय नौसेना अकादमी (INA)109–112 अंक
अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) – महिला81–84 अंक
अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) – पुरुष81–84 अंक

2. सीडीएस 2 कटऑफ 2026 कैसे देखें और डाउनलोड करें? (How to Check and Download CDS 2 Cut Off 2026?)

सीडीएस 2 कटऑफ 2026 (CDS 2 Cut off 2026) जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे। 

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Examinations सेक्शन पर क्लिक करें।
  • CDS 2 2026 Cut Off से संबंधित लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • कटऑफ की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • पीडीएफ में अपनी संबंधित अकादमी और कटऑफ अंक देखें।
  • CDS 2 Cut off 2026 पीडीएफ को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

3. सीडीएस 2 पिछले वर्षों के कटऑफ

पिछले वर्षों के सीडीएस 2 कटऑफ (CDS 2 Cut off 2026) से उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और अंतिम चयन के लिए आवश्यक अंकों का अनुमान लगाने में मदद मिलती है। नीचे वर्षवार सीडीएस 2 कटऑफ (CDS 2 Cut off 2026) दिया गया है।

वर्षअकादमीलिखित परीक्षा कटऑफअंतिम कटऑफ
2025आईएमए (IMA)124.11 / 300249.61 / 600
आईएनए (INA)109.23 / 300238.50 / 600
एएफए (AFA)132.51 / 300263.67 / 600
ओटीए पुरुष80.01 / 200162.84 / 400
ओटीए महिला98.06 / 200193.01 / 400
2024आईएमए (IMA)117241
आईएनए (INA)90220
एएफए (AFA)126248
ओटीए पुरुष81161
ओटीए महिला81166
2023आईएमए (IMA)127250
आईएनए (INA)110237
एएफए (AFA)136259
ओटीए पुरुष104185
ओटीए महिला104188
2022आईएमए (IMA)126249
आईएनए (INA)118248
एएफए (AFA)136258
ओटीए पुरुष98180
ओटीए महिला98179

नोट: प्रत्येक सीडीएस पेपर में न्यूनतम 20% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

सीडीएस 2 कटऑफ 2026 को प्रभावित करने वाले कारक

4. यूपीएससी सीडीएस कटऑफ 2026 (UPSC CDS 2 Cut off 2026) कई महत्वपूर्ण कारकों के आधार पर तय की जाएगी। कटऑफ इन कारणों से प्रभावित हो सकती है।

  • आवेदकों की संख्या
  • रिक्तियों की संख्या
  • परीक्षा का कठिनाई स्तर
  • पिछले वर्षों की कटऑफ

सीडीएस कटऑफ 2026 के चरण

यूपीएससी सीडीएस 2026 की कटऑफ (CDS 2 Cut off 2026) मुख्य रूप से दो चरणों, लिखित परीक्षा कटऑफ और अंतिम कटऑफ के रूप में जारी की जाती है।

सीडीएस कटऑफ 2026- लिखित परीक्षा: सीडीएस 2 2026 की लिखित परीक्षा चयन प्रक्रिया का पहला चरण है। अगले चरण के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 20% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

सीडीएस कटऑफ 2026 (CDS 2 Cut off 2026)- अंतिम मेरिट सूची: अंतिम मेरिट सूची उम्मीदवार के लिखित परीक्षा, एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाती है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाता है।

Share this article