Limited-time offerGet up to 75% OFFGrab the offer

एनडीए 2 आंसर की 2026 (nda 2 answer key 2026) – डाउनलोड लिंक, आपत्ति, प्रक्रिया

Summary संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा एनडीए 2 2026 आंसर की (nda 2 answer key 2026) परीक्षा के बाद जारी की जाएगी। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट up

Check your eligibility now
एनडीए 2 आंसर की 2026 (nda 2 answer key 2026) – डाउनलोड लिंक, आपत्ति, प्रक्रिया

Summary

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा एनडीए 2 2026 आंसर की (nda 2 answer key 2026) परीक्षा के बाद जारी की जाएगी। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या इस पेज के माध्यम से एनडीए 2 आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं।

एनडीए 2 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी गणित और सामान्य योग्यता परीक्षा (सेट A, B, C और D) के लिए सेट-वार आंसर की पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकेंगे और अपने उत्तरों की जांच कर परीक्षा में प्राप्त अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।

एनडीए 2 आंसर की दो चरणों में जारी की जाती है। आयोग (UPSC) द्वारा पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की जाती है। इसके बाद उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा में आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया जाता है।

एनडीए 2 प्राथमिक आंसर की (NDA 2 Provisional Answer Key) पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाती है। इसी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर एनडीए 2 परीक्षा का रिजल्ट तैयार किया जाता है।

एनडीए 2 परीक्षा आयोजन 13 सितंबर को दो पालियों में किया जाएगा। एनडीए 2 आंसर की (nda 2 answer key 2026) डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

1. एनडीए 2 आंसर की 2026- महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी से एनडीए परीक्षा तिथियां 2026 देख सकते हैं।

इवेंटएनडीए 2 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां
NDA 2 परीक्षा तिथि 202613 सितंबर, 2026
यूपीएससी एनडीए 2 (UPSC NDA 2) की आंसर की तिथिसितंबर 2026
एनडीए 2 आंसर की आपत्ति तिथिसितंबर 2026
यूपीएससी एनडीए 2 फाइनल आंसर की
सितंबर-अक्टूबर 2026

एनडीए 2 पिछले वर्षों के आंसर की (NDA 2 Previous Years’ Answer Keys (Official)

प्रश्नपत्रएनडीए 2, 2023 आंसर की (सभी सेट))आंसर की डाउनलोड पीडीएफ लिंक
2023गणितClick here
सामान्य योग्यता परीक्षा (GAT)Click here
2021गणितClick here
सामान्य योग्यता परीक्षा (GAT)Click here
2020गणितClick here
सामान्य योग्यता परीक्षा (GAT)Click here

2. एनडीए 2 आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?

एनडीए 2 आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से एनडीए 2 आंसर की 2026 (NDA 2 Answer Key 2026) डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध परीक्षा (Examination) टैब पर क्लिक करें।
  • अब ड्रॉप-डाउन सूची से, आंसर की ऑप्शन को चुनें।
  • आंसर की पर क्लिक करते ही आयोग द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं की आंसर की दिखाई देगी।
  • अब एनडीए 2 (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा) पर क्लिक करें।
  • एनडीए 2 आंसर की 2026 आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए यूपीएससी एनडीए (UPSC NDA) परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी की डाउनलोड करें।

3. एनडीए 2 परीक्षा 2026 के अंकों की कैसे गणना कैसे करें?

एनडीए 2 आंसर की 2026 की मदद से उम्मीदवार परीक्षा में प्राप्त अपने अंकों की गणना कर सकेंगे।
हर सवाल के जवाब के लिए चार विकल्प दिए जाते हैं। जिस सवाल का जवाब उम्मीदवार ने गलत दिया है, उसके लिए उस सवाल के कुल अंकों का एक-तिहाई (0.33) हिस्सा पेनल्टी के तौर पर काट लिया जाएगा।

उम्मीदवार नीचे दिए गए सूत्र का उपयोग करके स्कोर की गणना कर सकते हैं:

NDA स्कोर = (सही उत्तरों की संख्या x प्रति उत्तर दिए गए अंक) – (गलत उत्तरों की संख्या x प्रति गलत उत्तर काटे गए अंक)

एनडीए 2 आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज कैसे करें?

आपत्ति दर्ज करने के चरण:

  • यूपीएससी की आधिकारिक पोर्टल पर जाएं। 
  • होमपेज पर दिए गए Examination टैब में आंसर की या प्रश्न पत्र पर जाएं।
  • एनडीए 2 परीक्षा लिंक पर क्लिक करें 
  • अब अपने लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर व जन्मतिथि के साथ लॉगिन करें।
  • अब QPRep (Online Representation Portal) पर जाएं और उस प्रश्न संख्या का चयन करें जिस पर आपको आपत्ति है। 
  • अपने उत्तर के समर्थन में वैध प्रमाण अपलोड कर अपनी आपत्ति दर्ज करें।

Share this article